फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   150 players will participate in the tennis tournament

Yamuna Nagar News: टेनिस टूर्नामेंट में 150 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Fri, 26 Dec 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
150 players will participate in the tennis tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दी जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन की ओर से नौवां बलराज गुप्ता मेमोरियल टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। इस राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में देशभर से 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता शहर के तेजली खेल परिसर में 14 व 15 फरवरी को करवाई जा रही है। इसमें 35 और इससे अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
ओपन श्रेणी में महिलाओं के भी मैच करवाए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में देशभर से वरिष्ठ खिलाड़ी पहुंचे रहे हैं। एसोसिएशन की ओर से शहर के विभिन्न होटलों में खिलाड़ियों के ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए कुल तीन आयु वर्ग श्रेणियां बनाई गई हैं। इसमें सभी मैच डबल्स होंगे। टूर्नामेंट निदेशक सुमित गुप्ता ने बताया कि इसमें पहली श्रेणी 80 वर्ष, दूसरी 100 वर्ष और तीसरी 120 वर्ष आयु वर्ग बनाई गई है। यह आयु वर्ग श्रेणी टीम के दोनों खिलाड़ियों की आयु के कुल जोड़ को मिलाकर बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं की ओपन श्रेणी में मैच करवाए जाएंगे। इसमें खिलाड़ी की न्यूनतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। टूर्नामेंट में सभी आयु वर्गों में कुल दो लाख रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। पहले विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरे विजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीसरी विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। निदेशक सुमित गुप्ता ने बताया कि प्रौढ़ खेलों को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके आठ वर्ष हो चुके हैं और इस बार नौवां टूर्नामेंट करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed