फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 thousand rupees stolen from the clinic

Yamuna Nagar News: क्लीनिक से चुराए 15 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
15 thousand rupees stolen from the clinic
विज्ञापन


जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी में बाइक पर आए दो युवकों ने डाक्टर के कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर उसके क्लीनिक से 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। यह चोर उनके मकान में पास के ही एक खंडहर पड़े मकान की छत से घुसे और चोरी को अंजाम दिया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। जिस मकान की छत से चोर आए। वहां पर दो सरिये भी बरामद हुए हैं। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी डॉक्टर नरेश गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान के साथ ही उसका क्लीनिक है। रात करीब 11 बजे वह क्लीनिक बंद कर घर आकर सो गया था। सुबह जब वह उठा तो उसके कमरे की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। उसने परिवार सदस्यों को आवाज देकर कुंडी खुलवाई। जब वह क्लीनिक पहुंचा तो उसका शटर खुला पड़ा था। वहां से 15 हजार रुपये की नकदी चोरी की गई थी। सीसीटीवी चेक किए तो उसमें दो युवक घुसते दिख रहे हैं। यह क्लीनिक में जाते हैं और कुछ देर बाद ही वहां से वापस निकल आते हैं। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन




छोटी लाइन जगाधरी स्थित राजा आयरन स्टोर में चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो के मुताबिक करीब रात सवा दो और ढाई के बीच दो युवक फैक्टरी में घुसते हैं। वह यहां से सिक्के और इंटरनेट का राउटर चुरा ले जाते हैं। फैक्टरी मालिक अनिल कुमार ने चोरी की सूचना गुरु अर्जुन नगर चौकी को दी गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed