फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 month, ncc, cadetes, recive, no certificate

15 महीने से नहीं मिल रहा एनसीसी कैडेट्स को प्रमाण पत्र

Thu, 28 Apr 2016 01:02 AM IST
kaithal
kaithal Updated Thu, 28 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गुहला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को 15 महीने से एनसीसी के ए सर्टिफिकेट का इंतजार है। बच्चे इस प्रमाण पत्र के न मिलने के कारण इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जनवरी 2014 में हुई इससे पहली परीक्षा के प्रमाणपत्र भी 18 महीने लेट जुलाई 2015 में आए थे। स्कूल के प्रिंसिपल संजय गुप्ता ने बुधवार को एनसीसी की 10 हरियाणा बटालियन के अंबाला स्थित कोर कमांडर जसकीरत सिंह को पत्र लिखकर कहा कि या तो बच्चों के सर्टिफिकेट समय पर भेजा करें अन्यथा गुहला स्कूल से एनसीसी बंद कर दें।

संजय गुप्ता ने अपने पत्र में लिखा है कि वे बटालियन के कुरुक्षेत्र स्थित कार्यालय में कमांडिंग आफिसर कर्नल सतपाल सागवाल को अनेकों बार बच्चों के सर्टिफिकेट भिजवाने की बात कह चुके हैं, लेकिन बटालियन की व्यवस्था में कोई परिवर्तन नही  हुआ है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल संजय गुप्ता ने कहा कि सेना हमारे देश की आन बान और शान की प्रतीक है। स्कूलों कालेजों में बच्चे एनसीसी के क्रियाकलापों में शिरकत करके देश सेवा और सेना में भर्ती के लिए प्रेरित होते हैं। बच्चे एनसीसी से ही अनुशासन का पाठ भी सीखते हैं,  लेकिन एनसीसी की 10 बटालियन में जो कुछ हो रहा है उससे बच्चों में इस संगठन की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रिंसिपल संजय गुप्ता ने बताया कि स्कूल के एनसीसी कैडेट्स तथा एनसीसी आफिसर ने सख्त मेहनत करके खण्ड और बटालियन स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर समय-समय पर विद्यालय और बटालियन का नाम ऊंचा किया है। बच्चों ने अपनी पढ़ाई के कीमती समय में से एनसीसी को दो वर्ष का समय दिया। इसके बावजूद उनको समय पर प्रमाण पत्र न देकर अधिकारी उनके साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब तक उन्हें प्रमाण पत्र नही मिलते तब तक उनके 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्रों में भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा एनसीसी नही दर्शाया जा सकता।



स्कूल के एनसीसी आफिसर शेरगिल ने बताया कि बटालियन की ओर से पत्र भेज स्कूल को सूचित किया गया है कि 27 अप्रैल से एनसीसी का सत्र 2016-17 आरंभ हो रहा है, इसलिए नए एनरोलमेंट करें। शेरगिल कहा कि बच्चों के रोष को देखते हुए स्कूल ने फैसला लिया है कि जब तक पिछले सत्रों के प्रमाण पत्र नहीं मिलते, तब तक नये सत्र के एनरोलमेंट नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बटालियन के कुरुक्षेत्र, अंबाला तथा चंडीगढ़ दफ्तर को स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed