{"_id":"7dbc472d0910d1157bbffb1a224c3324","slug":"15-million-of-cash-and-jewelry-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख की नकदी और लोगों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख की नकदी और लोगों के जेवर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Thu, 05 Jun 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। गांव पीरूवाला में चोरों ने दिनदिहाड़े एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर से बाहार गए हुए थे। जहां से लौटने पर उन्हें चोरी की घटना का पता चला और इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। टीम ने घटना स्थल से घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए, उधर पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव पीरू वाला के पवन कुमार ने बताया कि वह बिलासपुर में मंडी के गेट के समीप दुकान करता है। रोजाना की तरह बुधवार को वह दुकान पर आ गया और उसकी पत्नी मीनाक्षी घर का ताला लगाकर दवा लेने यमुनानगर चली गई। दोपहर को जब उसकी पत्नी घर वापस लौटी, तो घर के गेट का ताला लगा हुआ था, लेकिन गेट का छोटा हिस्सा खुला था।
विज्ञापन
जब अंदर जाकर देखा तो कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि अलमारी से 15 लाख की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण गायब थे। इस पर उसकी पत्नी चक्कर खाकर गिर पड़ी और उसे काफी मशक्कत के बाद होश में लाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर मकान मालिक पवन के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।