फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 lakh in the name of depositing in the company

Yamuna Nagar News: कंपनी में जमा कराने के नाम पर 15 लाख हड़पे

Wed, 31 Jan 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 31 Jan 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
15 lakh in the name of depositing in the company
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। ग्लोब ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी ने कंपनी में जमा कराने के नाम पर लोगों से लिए 15 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप गढ़ी जाटान निवासी संजीव दालियान पर लगा है। सदर जगाधरी पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी के हनुमान गेट निवासी भूपेश कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कैल गांव के पास ग्लोब ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। करनाल के गांव गढ़ी जाटान निवासी संजीव दालियान पहले उनकी कंपनी में सेल डिपार्टमेंट में कार्यरत था। उसने लगातार पांच साल तक कंपनी में काम किया। इस दौरान आरोपी ने कुछ कस्टमर से नकद रुपये लिए। वह रुपये कंपनी में जमा नहीं करवाए।
विज्ञापन

उसकी एवज में आरोपी ने अपने खाते में लूज चेक कंपनी में जमा करवाए। जो बाद में बाउंस हो गए। आरोप है कि आरोपी ने कस्टमर से रुपये लेने के बाद उन्हें कोई रसीद भी नहीं दी। यहीं नहीं आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए पैसे किसी अन्य व्यक्ति से उनकी कंपनी के खाते में लिए और रसीद दूसरे व्यक्ति के नाम से बना दी। जब कुछ कस्टमर उनके पास आरोपी की शिकायत लेकर आए तो उन्होंने जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में लगभग 15 लाख रुपये की राशि आरोपी ने हेराफेरी कर हड़प ली। इसके बाद 22 मार्च को आरोपी को कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया। लेकिन अब तक आरोपी ने यह रुपये न तो लोगों के लौटाए, न ही कंपनी में वापस किए। लोग रुपये लेने के लिए उनकी कंपनी में आ रहे हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजीव दालियान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed