फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 lacl fraud with lady, plat seell, crime, fraud

प्लॉट बचने के नाम पर महिला से हड़पे 15 लाख रुपये

Sun, 10 Apr 2016 01:16 AM IST
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्लॉट बेचने के नाम पर दो लोगों ने महिला से 15 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अंबाला के गांव धनौरा निवासी अमरो देवी ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह रिहायशी प्लॉट खरीदना चाहती थी।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी मुलाकात कुरुक्षेत्र के गांव अमीन निवासी सुशील के साथ हुई। सुशील ने बताया कि बिलासपुर में कोर्ट के सामने उनके दोस्त गांव हरड़ा निवासी विनोद कुमार के दो प्लॉट हैं। वह उन प्लॉटों को बेचना चाहता है। वह उसे दोनों प्लॉट दिलवा देंगे। सुशील ने उन्हें 200-200 गज के प्लाट दिखाए और प्लॉट उसकी पसंद आ गए। आरोपियों को आठ अगस्त 2013 को दोनों प्लॉटों की तय राशि 15 लाख रुपये देकर रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन


मगर जब वह प्लॉटो का इंतकाल अपने नाम कराने के लिए गई, तो सरकारी कागजों में वहां पर प्लाट नहीं थे। इस बारे जब आरोपियों से बात की तो आरोपी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उन्होंने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें पैसे देने से भी मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले को जांच के लिए इकोनामिक सेल भेज दिया गया है।
- एसआई राजफूल सिंह, जांच अधिकारी, थाना बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed