फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 and a half thousand rupees stolen from the shop

Yamuna Nagar News: दुकान से चुराए साढ़े 15 हजार रुपये

Mon, 30 Jun 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
15 and a half thousand rupees stolen from the shop
यमुनानगर। फ्रेंडस कॉलोनी में युवक ने दुकान में घुसकर बैग चोरी कर लिया। बैग में साढ़े 15 हजार रुपये थे। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फ्रेंडस कॉलोनी निवासी राहुल पुरी ने शिकायत में बताया कि उसकी कॉलोनी में ही दुकान है। उसने दुकान में हुक पर काले रंग का बैग टांगा था। बैग उसने साढ़े 15 हजार रुपये रखे हुए थे। वह रविवार को सुबह आठ बजे दुकान खोलकर बाहर चला गया। जब वह वापस दुकान पर आया तो बैग गायब मिला। पता चला कि गांव धौलरा निवासी योगेश ने बैग चोरी किया है। इसके बाद उनसे आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन

दुकान से नकदी व सामान चोरी
यमुनानगर। दुर्गा गार्डन कॉलोनी जगाधरी में किराना की दुकान से चोरों ने नकदी और सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में राहुल ने बताया कि वह 28 जून को रात 10 बजे दुकान बंद करके घर आ गया था। अगली सुबह जब वह दुकान पर गया तो पाइप टूटा मिला। जब वह दुकान खोलकर अंदर गया तो सामान बिखरा था। दुकान से सात हजार रुपये, 30 सिगरेट की डिब्बी, सात साबुन सेट, चार कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed