फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सावन के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सावन के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Tue, 11 Jul 2017 12:44 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
शिव के अभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ा सैलाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सावन के पहले सोमवार को शिव के अभिषेक के लिए शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु जुट गए थे। दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना और शिवलिंग पर जलाभिषेक का दौर चलता रहा। शिवभक्तों और व्रत रखने वालों ने भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पित किए। इधर, जिले में कांवड़ यात्रा पर निकले कांवड़ियों की सेवा के लिए लगे कांवड़ शिविरों में सुबह से शाम तक बोल-बम के जयकारे गूंजते रहे।
सोमवार को सबसे अधिक भीड़ जगाधरी में स्वयंभू श्रीगौरी शंकर मंदिर, भटौली स्थित स्वयंभू शिवमंदिर, अमादलपुर स्थित स्वयंभू पातालेश्वर महादेव मंदिर में रही। इनके अलावा यमुनानगर शहर में मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर, आजाद नगर गली नंबर-13 के समीप स्थित शिव मंदिर, जगाधरी रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर, पेपर मिल गेट के समीप स्थित गीताभवन मंदिर, कैंप की जम्मू कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, वीना नगर स्थित शिव मंदिर, कैंप मेन बाजर के समीप महाशिव मंदिर, गीता भवन मंदिर में भी अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा था। शिवभक्तों ने सावन के पहले सोमवार के महत्व को देखते हुए शिवालयों में विशेष पूजन कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया, यह क्रम दोपहर तक जारी रहा। आजाद नगर की गली नंबर-13 के समीप स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंची महिला श्रद्धालुओं सुनीता, सीमा, नीशा आदि ने बताया कि वह सावन के पहले सोमवार के दिन व्रत रखती हैं और मंदिर में जलाभिषेक और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैं। उधर, मॉडल टाउन के सनातन धर्म मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंची साक्षी, प्राची, मेघना, ममता, नेहा ने बताया किमंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने सुबह आठ बजे से ही पहुंच गई थीं।
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए लगी कतार
पवित्र सावन महीने के पहले सोमवार को छोटा मॉडल टाऊन के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मंदिर के पंडित सोमनाथ ने कहा कि शिव की पूजा विशेष फल देने वाली होती है। सावन माह में इनकी पूजा का महत्व बढ जाता है। जो मनुष्य सच्चे दिल के साथ पूजा करता है भगवान शिव उनकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा सावन माह भगवान शिव की भक्ति को समर्पित: जगाधरी के भाटली स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर के पुजारी आचार्य जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि पूरा सावन माह भगवान शिव की भक्ति को समर्पित है। इसमें हर सोमवार और खासकर पहले सोमवार का अधिक महत्व माना गया है। इस दिन जो भक्त सच्चे मन से शिव की अराधना और व्रत रखते हैं, भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे विधिवत रूप से मंदिर में शिविलिंग को गंगाजल से स्नान कराया गया। पूरे मंदिर तथा परिसर को फूलों से सजाया गया। सुबह चार बजे के बाद मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को आगमन शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भक्तजनों की भीड़ बढ़ती चली गई। सुबह 10 बजे तक मंदिर परिसर तथा गेट तक श्रद्धालुओं की लाइन पहुंच गई। शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान जगाधरी निवासी रजनी, सरोज व रशमी ने बताया कि शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए काफी देर तक लाइन में खड़ा होना पड़ा। यमुनानगर की बबली, सुमन व आभा का कहना है कि उन्होंने विधिवत रूप से शिवलिंग की अराधना की और मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed