फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   14.60 lakh extorted on the pretext of sending abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का झांसा देकर 14.60 लाख ऐंठे

Mon, 02 Mar 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
14.60 lakh extorted on the pretext of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में विदेश भेजने और जमीन बेचने के नाम पर ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। आरोपियों ने 42 लाख 12 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में गांव बसातियां वाला निवासी अरुण शर्मा ने व्यासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात जिला कुरुक्षेत्र के गांव मथाना निवासी नीलम उर्फ आरती शर्मा और उसके पति अनिल कुमार शर्मा से हुई। दोनों ने खुद को विदेश भेजने का काम करने वाला बताया और पढ़ाई के साथ रोजगार का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि सितंबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच आरोपियों ने उससे अलग-अलग किश्तों में 14 लाख 60 हजार रुपये और आवश्यक दस्तावेज ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब उसे विदेश नहीं भेजा गया तो उसने आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पैसे वापस मांगने पर भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद अरुण ने पुलिस में शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया भेजने झांसा देकर 13.52 लाख हड़पे
दूसरा मामले में जगाधरी की सत्संग विहार कॉलोनी निवासी राजकला ने शहर जगाधरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी काजल विदेश में पढ़ाई करना चाहती थी। दिसंबर 2024 में उन्हें जानकारी मिली कि मोहाली के सेक्टर-67 स्थित एवीएम ग्लोबल वीजा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड युवाओं को विदेश भेजने का काम करती है। कार्यालय में उनकी मुलाकात संचालक अमनदीप से हुई। उसने काजल को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिया। आरोप है कि अमनदीप ने अलग-अलग किश्तों में 13 लाख 52 हजार रुपये ले लि। बाद में न वीजा लगा और न ही विदेश भेजा गया। आरोपी रकम लौटाने से भी इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी अमनदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख की ठगी

तीसरे मामले में गांव चिंतपुर निवासी संदीप कुमार ने व्यासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2023 में जमीन खरीदना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव मानकपुर वन निवासी सुखमीत सिंह और उसकी पत्नी मेनका से हुई। आरोपियों ने उसे जमीन दिखाई जो उसे पसंद आ गई। आरोपियों ने उससे 14 लाख रुपये ले लिए और जल्द रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई गई। बार-बार कहने पर भी टालमटोल किया गया। अंततः परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed