फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   14 pregnant women found to be high risk during investigation

Yamuna Nagar News: जांच में हाई रिस्क मिलीं 14 गर्भवतियां

Sun, 10 Sep 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 10 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
14 pregnant women found to be high risk during investigation
सिविल अस्पताल में विशेष एंटीनेटल चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें 62 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गई। इनमें 14 महिलाएं हाई रिस्क में पाई गई, जिनको स्त्री रोग विशेषज्ञ ने पूर्ण जांच के बाद उपचार प्रदान किया गया। इसके अलावा सभी को आहार के रूप में गुड़-चना दिया गया।
विज्ञापन

कैंप का शुभारंभ प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्य मंगला ने किया। कैंप में आई सभी गर्भवती महिलाओं का जरूरत अनुसार अल्ट्रासाउंड व अन्य सभी प्रकार की प्रयोगशाला जांच निशुल्क कराई गई। गर्भवती महिलाओं को एक-एक माह के लिए आयरन, फोलिक एसिड व कैल्शियम की गोलियां दी गई व टीटी के टीके लगाए गए। डॉ. मंगला ने बताया कि सिविल अस्पताल में प्रतिमाह प्रसुति सेवा लेने वाली महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

अप्रैल में 170, मई में 235, जून में 265, जुलाई में 293 व अगस्त में 325 महिलाओं की डिलीवरी हुई। उन्होंने बताया कि पहले प्रति माह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष एंटीनेटल चेकअप कैंप लगाए जाते थे, ताकि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए तैयार किया जा सके। साथ ही यदि कोई हाई रिस्क है तो समय रहते उसकी जांच कर सामान्य अस्पताल में प्रशिक्षित चिकित्सकों से प्रसव कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य मात्र मृत्यु दर व नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करना है। समय रहते यदि जांच व उपचार हो जाए तो प्रसव के दौरान होने वाली कई प्रकार की कठिनाइयों को कम किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. शमंकु, डॉ. अनुश्री, डॉ. मंजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed