फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   137 Patient recovered from corona and two patient found of black fungus

137 संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ, ब्लैक फंगस के दो केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
137 Patient recovered from corona and two patient  found of black fungus
जिले में सोमवार को कोरोना के 59 नए केस मिले हैं। जबकि 137 संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। वहीं कोरोना गाइडलाइन के तहत सोमवार को चार शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने तीन शवों की पुष्टि की है। इसके अलावा जिले में ब्लैक फंगस के दो नए केस मिलने के बाद अब ब्लैक फंगस के केसों की संख्या 15 हो गई हैं। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 96.75 प्रतिशत हो गया है। कुल आबादी का 27.21 प्रतिशत का कोरोरना टेस्ट हो चुका है। अब तक कुल 24,167 पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिनमें से 23,382 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दाहिया के अनुसार छछरौली के विकास नगर निवासी 89 वर्षीय, गांव भागू माजरा निवासी 76 वर्षीय वृद्ध और जोडियो फर्कपुर निवासी 59 वर्षीय अधेड़ की मौत ईएसआई कोविड-19 अस्पताल में हो गई। वहीं सहारनपुर के नकुड से आए 59 वर्षीय अधेड़ की मौत कोरोना से हो गई। सभी का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले पॉजिटिव केस
लाल द्वारा, प्रोफेसर कॉलोनी से तीन केस, छछरौली से छह केस, चिट्टा मंदिर, मॉर्डन कॉलोनी, फतेहपुर, गढी बांजरा, पजेंटो, मेहरमाजरा, नालागढ़, हंगौली, कृष्णा कॉलोनी से दो केस, अशोक विहार, बपौली, पाबनी कलां, उदय पैलेस से दो केस, पृथ्वी नगर, गधौली, सेक्टर-17, शुगर मिल कॉलोनी से चार केस, मायापुरी कॉलोनी, हमीदा, मॉडल कॉलोनी से दो केस, धर्मपुरा, नाहरपुर, आजाद नगर, पाबनी कलां, यमुना विहार, जोडियो, खदरी, मांडेबर, मंधार, कैल, मानीपुर, काजल माजरा, गनौली, लवाना, संत नगर, खुंडेवाला, दयालगढ़, बलौली, इंद्रा गार्डन, चुन्ना भट्टी, ईस्माइलपुर, द्वारकापुरी, जगाधरी से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
यह है स्थिति
पॉजिटिव आए 59
स्वस्थ हुए मरीज 137
रिपोर्ट लंबित 789
अब तक मौत 386
अब तक पॉजिटिव केस 24,167
अब तक स्वस्थ हुए 23,382
कोरोना के एक्टिव केस 399
होम आइसोलेशन में मरीज 279
अब तक हुई सैंपलिंग 3,27,162
सैंपलिंग के बाद निगेटिव 2,99,577
जिले का रिकवरी रेट 96.75 प्रतिशत
जिले का पॉजिटिविटी रेट 7.38 प्रतिशत
एक्टिव कंटेनमेंट जोन 207
ब्लैक फंगस की स्थिति
जिले में नए केस 15
मौत 00
अब तक के केस 15
अब तक मौत 00
कितने ऑपरेशन नए हुए 00
अब तक कुल ऑपरेशन 04
रेफर केस- 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed