फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   13.46 lakh cheated by luring to earn more profit

Yamuna Nagar News: अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 13.46 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
13.46 lakh cheated by luring to earn more profit
यमुनानगर। साइबर ठगों ने टास्क पूरा कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर दुर्गा गार्डन छोटी लाइन निवासी रितिश कुमार से 13 लाख 46 हजार रुपये ठग लिए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी रितिश ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अक्टूबर 2024 को उसके मोबाइल पर एक संदेश आया। संदेश में एक लिंक भी था। जब उसने संदेश में दिए लिंक को खोला तो वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। जहां पर टास्क को लेकर बातें हो रही थी। इस दौरान उसे भी टास्क पूरा करके अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया। वह भी आरोपियों की बातों में आ गया।
विज्ञापन

शुरू में उसे आसान टास्क दिए गए। जिनको उसने आसानी से पूरा कर लिया। इसके बाद उसके ऑनलाइन अकाउंट में लाभ नजर आने लगा। इसके बाद आरोपियों ने उसे कठिन टास्क देने शुरू कर दिए। टास्क देने के नाम पर उससे अकाउंट में पैसे जमा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोपियों पर विश्वास करके उनकी ओर से दिए गए अकाउंट में पैसे जमा करवा लिए। इस तरह आरोपियों ने 22 अक्टूबर 2024 से 18 दिसंबर 2024 तक उससे अलग-अलग करके 13 लाख 46 हजार रुपये जमा करवा लिए।

जब वह लाभ को अपने अकाउंट से निकालने लगा तो पैसे नहीं निकले। उसने इस बारे आरोपियों से बात कि तो उन्होंने उसे अकाउंट में ओर पैसे जमा करवाने को कहा। उसने पैसे जमा करवाने से मना कर दिया। जिसके बाद उसे ग्रुप से रिमूव कर दिया गया। जब उसने अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed