{"_id":"69fa50062236a72b1e067df7","slug":"13-sentenced-to-two-years-imprisonment-each-for-attack-on-police-outpost-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-155554-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस चौकी पर हमले में 13 को दो-दो साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस चौकी पर हमले में 13 को दो-दो साल कैद
Wed, 06 May 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 06 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हमीदा पुलिस चौकी में घुसकर पुलिस कर्मियों पर हमला करने, आरोपी को छुड़ाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के चर्चित मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दानिश गुप्ता की अदालत ने 13 दोषियों को दोषियों को दो-दो साल की कैद साथ 20-20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दो महीने की अतिरिक्त सजा का प्रावधान रखा गया है।
दोषियों में पुराना हमीदा निवासी विक्रांत, सूरज, कंवलजीत, राजा, जसबीर, गौरव, विकास, शक्ति, अमित, प्रदीप, वीरेंद्र, दिलीप और रजत शामिल हैं। अभियोजन के अनुसार 16 अप्रैल 2018 को एएसआई अमरीक सिंह की शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया कि पुलिस एक मामले में पूछताछ के लिए आरोपी शक्ति को चौकी में लाई थी।
इसी दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे करीब 18 लोग डंडों और हथियारों से लैस होकर चौकी में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने चौकी में जमकर तोड़फोड़ की और ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक हेड कांस्टेबल का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। इतना ही नहीं, चौकी परिसर में खड़ी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
हंगामे के बीच हमलावर आरोपी शक्ति को जबरन छुड़ाकर अपने साथ ले गए। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने गवाहों के बयान और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप सिद्ध पाए और उन्हें दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करते हुए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई। धारा 120-बी के तहत छह महीने, धारा 148 के तहत दो वर्ष, धारा 325 के तहत दो वर्ष की सजा व 10 हजार रुपये जुर्माना, धारा 332 के तहत दो वर्ष और धारा 353 के तहत एक वर्ष की सजा सुनाई गई।
साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भी दो वर्ष की सजा और जुर्माना लगाया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। अदालत ने यह आदेश दिया कि ट्रायल के दौरान काटी गई हिरासत अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा।