फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   13 lakh rupees were robbed in the name of sending to Spain

Yamuna Nagar News: स्पेन भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये हड़पे

Thu, 03 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
13 lakh rupees were robbed in the name of sending to Spain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटे को स्पेन भेजने के नाम पर मिर्जापुर निवासी रविंद्र कुमार से 13 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप दौलतपुर निवासी अनिल कांबोज व गांव गजलाना निवासी हरि सिंह पर लगा है। रादौर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मिर्जापुर गांव निवासी रविंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि उसका लड़का दिलप्रीत 2023 में पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। उसे पता चला कि गांव दौलतपुर निवासी अनिल कांबोज व गांव गजलाना निवासी हरि सिंह युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह अपने लड़के के साथ गांव दौलतपुर में अनिल कंबोज व हरि सिंह से मिला।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे बताया कि वह युवाओं को विदेश भेजकर उन्हें रोजगार दिलवाते हैं। वह उसके लड़के को स्पेन भेज देंगे। आरोपियों ने स्पेन भेजने के नाम पर उससे 13 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। वह आरोपियों की बातों में आ गया। उसने आरोपियों को अलग-अलग करके 13 लाख दो हजार रुपये व अपने लड़के का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके लड़के को जल्द ही विदेश भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके लड़के के फर्जी कागजात तैयार कर उसे बेलारूस भेज दिया। वहां पर आरोपी जंगल के रास्ते से उन्हें स्पेन भेजने की तैयारी में थे। उसके लड़के ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।

उसके लड़के ने उन्हें इस बारे में बताया। उन्होंने अपने लड़के की वापसी की टिकट कराकर वापस भारत बुलाया। इसके बाद उसने आरोपियों से बात की। मगर आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed