फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   13 cases of dengue, six cases of chikungunya found

Yamuna Nagar News: डेंगू के 13, चिकनगुनिया के छह केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
13 cases of dengue, six cases of chikungunya found
डेंगू व चिकनगुनिया दोनों आक्रामक होते जा रहे हैं। जिले में मंगलवार को डेंगू के 13 और चिकनगुनिया के छह नए केस मिले। इसी के साथ ही जिले में डेंगू ने अब 500 का आंकड़ा पार कर लिया है। चिकनगुनिया के 444 केस हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग भी कराई जा रही है, इसके बावजूद डेंगू पर ब्रेक नहीं लग रहा है। इस बार डेंगू की रफ्तार भी गत वर्ष से कहीं ज्यादा है। यदि डेंगू इसी गति से फैलता रहा तो पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा। पिछले साल डेंगू के कुल 932 केस मिले थे। डेंगू के बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लिए कंट्रोल रूम पहले ही बना चुका है।
विज्ञापन



मंगलवार को डेंगू की जांच के लिए 903 लोगों के सैंपल लिए गए। अभी तक 12195 लोगों के सैंपल विभाग ले चुका है। इसी तरह चिकनगुनिया के 24 सैंपल लिए गए हैं। इसके अब तक 3226 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 444 केस पॉजिटिव आए हैं। वहीं जिला मलेरिया विभाग की टीम ने मंगलवार को को 7196 घरों में जाकर जांच की। इस दौरान 95 जगह डेंगू मच्छर का लारवा मिला। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस थमाया गया। इस साल में जांच के दौरान अब तक 11900 लोगों को नोटिस थमाया जा चुका है।
विज्ञापन


घरों व दुकानों में जमा पानी में लोग डेंगू मच्छर का लारवा पाल रहे हैं। लारवा मिलने पर विभाग की तरफ से नोटिस तो लोगों को दिया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई अभी तक किसी पर भी नहीं की गई। अब तक एक भी व्यक्ति का चालान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू के 13 नए केस मिले हैं। अब डेंगू के कुल केस 510 हो गए हैं। डेंगू के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। डेंगू प्रभावित एरिया में फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed