फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   13 athletes will participate in the national athletics championships

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगे 13 खिलाड़ी

Fri, 16 Oct 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
13 athletes will participate in the national athletics championships
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते ​खिलाड़ी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। 20वीं एनआईडीजेएएम-2026 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले के 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अंडर-14 और अंडर-16 आयुवर्ग के इन खिलाड़ियों को नवंबर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
इनके अलावा पांच खिलाड़ियों को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। चयनित खिलाड़ियों में से किसी के प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाने की स्थिति में आरक्षित सूची के खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। जिले की अंतिम चयन सूची एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और एथलेटिक्स हरियाणा के निर्धारित नियमों के अनुसार तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिलास्तरीय चयन समिति की अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता दिव्यांका चौधरी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने और खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को इस मौके का पूरा लाभ उठाते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर यमुनानगर और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। आरक्षित सूची में शामिल खिलाड़ियों के लिए भी टीम में स्थान पाने का अवसर बना रहेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनके आगे के खेल सफर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

जिले की टीम में शामिल खिलाड़ी
लड़कों की अंडर-14 आयुवर्ग में मनमीत सिंह, कुणाल, अंडर-16 आयु वर्ग में हिमांशु, चेतन, धनप्रीत सिंह, शनि और दक्ष का चयन किया गया है। वहीं, लड़कियों की अंडर-14 आयु वर्ग में अक्षा, ज्योति का चयन हुआ है। इसके साथ अंडर-16 आयु वर्ग में रिशु, तनु, दीपाली, सहजलीन कौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा अंडर-14 में यश कुमार, कनिका और अंडर-16 में चाहत, जाह्न्वी व प्रियांशु चौहान को आरक्षित श्रेणी में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed