{"_id":"664003b4201676b6ce01fdc4","slug":"12th-class-student-returning-from-tuition-molested-teenage-girl-frightened-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-118824-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्यूशन से लौट रही 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, सहमी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्यूशन से लौट रही 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, सहमी किशोरी
विज्ञापन
यमुनानगर। ट्यूशन से लौट रही 12वीं कक्षा की छात्रा को रास्ते में रोककर अज्ञात युवक ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने किशोरी से उसका मोबाइल नंबर भी मांगा। नहीं देने पर आरोपी ने उससे बदतमीजी की। पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शहर पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी शहर के निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। नौ मई को वह अपने काम से बाहर गया हुआ था। देर रात को जब वह घर आया तो उसकी बेटी सहमी हुई थी। उसने खाना भी नहीं खाया था। जब उसने बेटी से इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह ट्यूशन से अपनी दोस्त के साथ घर आ रही थी तो रास्ते में एसयूवी कार में अपने दोस्त के साथ खड़े एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर बदतमीजी की। पहले भी आरोपी ने कई बार ट्यूशन से आते जाते समय उसका मोबाइल नंबर मांगा और उससे छेड़छाड़ की। इससे उसकी बेटी सहमी हुई है। शिकायत पर शहर पुलिस ने युवक पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।