फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12 village crops destroyed due to boom in somnadi

सोमनदी में उफान से 12 गांवों की 300 एकड़ फसल नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
12 village crops destroyed due to boom in somnadi
12 village crops destroyed due to boom in somnadi - फोटो : Yamuna Nagar
सोमनदी में उफान के बाद आसपास गांवों में पानी का नुकसान नजर आना शुरू हो गया है। सबसे अधिक नुकसान गांव मलिकपुर बांगर के आसपास के क्षेत्र हो हुआ है। आसपास के गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल में गाद, रेत और मिट्टी जमा होने से किसानों की धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। वहीं दर्जन से अधिक गांवों के किसानों की लगभग चार सौ एकड़ से अधिक धान, गन्ने व पशुओं के चारे की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। उपमंडल प्रशासन की उदासीनता यही से प्रदर्शित होती है कि लगभग एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने नुकसान का जायजा लेने की जहमत नही उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से विशेष गिरदावारी करा उचित मुआवजे की मांग की है। उपमंडल के गांव मलिकपुर बांगर के किसानों का कहना है कि सोमनदी के पश्चित छोर पर रणजीतपुर से गांव भमनौली तक लगभग 13 किलोमीटर तक पटड़ी लगाई गई है। लेकिन, गांव मलिकपुर बांगर की सीमा से लेकर पुल तक पटडी का निर्माण ना होने से नदी का उफान आसपास के लगभग तीन सौ एकड़ से अधिक फसल को अपनी चपेट में ले लेता है। जिस कारण हर साल किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पटडी निर्माण कर बाढ़ के पानी का सुमचित प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मलिकपुर बांगर के किसान विजय राणा, अमीर चंद, मोहील राणा, चुनी लाल, रिषी पाल, शमशेर राणा, नरेन्द्र राणा, संदीप शर्मा, कुलदीप राणत्ना, राकेश राण, राजेश शर्मा, राहुल राणा, वीर बहादुर का कहना है कि सोमनदी पर बने पुल की समय से सफाई ना होने के कारण व गांव की ओर सोमनदी की लगभग पंद्रह सौ फुट पटड़ी का निर्माण ना होने के कारण नदी के उफान का सारा पानी खेतों की ओर रूख कर जाता है ओर भारी तबाही मचाता है। समय रहते पुख्ता प्रबंध नही किए गए तो नदी के उफान का पानी खेतों के रास्ते गांव के ग्रामीणों के घरों में प्रवेश कर तबाही मचा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव काठगढ़ से रामपुर गेढ़ा को जोड़ने वाले पुल के आस पास के अवैध खनन माफिया के द्वारा नियम को ताक पर रख कर खनन करने से आस पास के क्षेत्र के किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। गांव के किसान सेठपाल, रिषीपाल, फकीर चंद, पहल सिंह, सरूप सिंह, नीटू, ओम प्रकाश, बचना राम ने बताया कि अवैध खनन माफिया के द्वारा नदी के दोनेां ओर नियमों को ताक पर रखकर खनन किया जाता है जिसके कारण मानसून सीजन में नदी के उफान आने परे पानी का रूख किसानेां के ख्ेातों की ओर हो जाता है ओर भारी तबाही मचाता है। लगभग एक सप्ताह पूर्व सोमनदी में आए उफान से आस पास के किसानों के लगभग साठ एकड़ से अधिक धान गन्ने व पशुओं के चारे की फसल का नुकसान हो चुका है। समय रहते पुख्ता प्रबंध नही किए गए तो सोमनदी में दोबारा बाढ़ आने से किसानों केा भारी नुकसान होगा। ग्रामीणों का कहना है सोमनदी के उफान की खबर से जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके का दौरा कर अपने कार्य की इतिश्री कर ली लेकिन खेतों में पानी को घुसने से रोकने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नही किए है। जिसके कारण किसानों को दिन रात अपनी फसल को बचाने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने उपमंडल प्रशासन से नदी के किनारे खेतों के समीप पटड़ी का निर्माण करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed