{"_id":"695d5c791ba7bbd0080fabea","slug":"12-vehicles-were-seized-and-a-fine-of-rs-30-lakh-was-collected-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-149464-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 12 वाहन सीज कर वसूला 30 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 12 वाहन सीज कर वसूला 30 लाख रुपये का जुर्माना
Wed, 07 Jan 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खनन, पुलिस और आरटीए विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 वाहनों को सीज किया है। वहीं इस वर्ष दो से छह जनवरी तक अवैध खनन में संलिप्त वाहनों पर करीब 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
जिले के 17 नाकों पर प्रतिदिन औसतन लगभग चार हजार वाहनों की जांच की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। एडीसी नवीन आहूजा ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई खनिज वाहन बिना ई-रवाना के पाया जाता है तो उसे तुरंत कब्जे में लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। अवैध खनन या खनिज के अवैध परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहायक खनन अभियंता डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि विभाग का पूरा फोकस फील्ड में सघन चेकिंग पर है और पुलिस विभाग का इसमें निरंतर सहयोग मिल रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद