{"_id":"60e212ae8ebc3edfe449c04d","slug":"12-types-of-facilities-will-be-available-on-a-single-app-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl753909189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही एप से लोग राशन सहित यात्रा भी कर सकेंगे बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही एप से लोग राशन सहित यात्रा भी कर सकेंगे बुक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने रविवार को कहा कि अब लोग यात्रा, एंबुलेंस, गैस सिलिंडर, डॉक्टर, ई-पास, बैंक जैसी एक दर्जन सेवाएं अपने मोबाइल पर ही पा सकते हैं। इसके लिए एप डाउनलोड करना होगा। यह एप प्रदेश सरकार की ओर से लांच किया गया है। जनसहायक हेल्प मी मोबाइल एप से लोग घर बैठे ही कई प्रकार की सुविधाएं ले सकते हैं। शिक्षामंत्री अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों की सुविधा के लिए जनसहायक हेल्प मी मोबाइल एप जारी किया है। इस एप घर बैठे ही अनेक सुविधाएं ली जा सकती हैं। इस एप पर 12 तरह की सेवाएं व सहायता लोगों को उपलब्ध होंगी। कोई भी प्ले स्टोर पर जाकर एप निशुल्क डाउनलोड कर सकता है। शिक्षामंत्री ने लोगों से यह एप डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने बताया यह एक इंटीग्रेटेड एप है, जो नागरिकों को एक ही मोबाइल में सभी सुविधाएं प्रदान करेगी। पहले मोबाइल फोन नंबर और ओटीपी के साथ खुद को पंजीकृत करना है। एक बार पंजीकरण होने के बाद नागरिक सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। इस एप से नागरिक जरूरत के अनुसार एलपीजी सिलिंडर, एंबुलेंस, डॉक्टर, ई-पास, बैंक, यात्रा बुक करने, कच्चा राशन, भोजन आदि के लिए अनुरोध किया जा सकता है। अनुरोध प्राप्त होने पर उसे एसएमएस भेजा जाएगा और उसे निर्धारित समय पर सेवा मिलेगी।
मोबाइल एप डाटा बेस के साथ जांच करता है और अगर व्यक्ति का किसी भी राज्य के डेटाबेस में नाम नहीं मिलता तो वह एक संकट राशन टोकन मिलेगा और उसके निकटतम किसी उचित मूल्य की दुकान पर मैप किया जाएगा। यह टोकन तीन महीने के लिए वैध होगा। जरूरतमंद व्यक्ति उचित मूल्य की दुकान पर जाकर इसे दिखा सकता है। ओपीएच ( बीपीएल के अलावा) अन्य प्राथमिकता वाले घरों के समान राशन मुफ्त में प्राप्त कर सकता है। एप से प्रत्येक नागरिक इसमें दी जा रही सेवाओं के इतिहास को भी देख सकता है। एप से जिला व प्रदेश के नागरिक नवीनतम सरकारी अधिसूचना से भी अपडेट रहेंगे। इससे पहले भी प्रदेश सरकार की तरफ से 42 विभागों की 551 सरकारी योजनाएं एवं सेवाएं सरल पोर्टल से लोगों को प्रदान की जा रही हैं। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निशचल चौधरी व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।