फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12 Shopkeepers Fined for Possessing Polythene

Yamuna Nagar News: पॉलिथीन मिलने पर 12 दुकानदारों का चालान

Wed, 20 May 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 20 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
12 Shopkeepers Fined for Possessing Polythene
कार्रवाई के दौरान दुकानदार को चालान का पर्चा देती नगर निगम की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को कैंप बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान 12 दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर उनके चालान किए गए।
नगर निगम की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जोन-1 में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह और जोन-2 में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जोन-2 में सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा और होमगार्ड की टीम ने कैंप बाजार में अचानक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बाजार की कई दुकानों की जांच की, जिसमें 12 दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। सरकार द्वारा इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों और आम नागरिकों से कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की। वहीं, लोगों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने का भी आग्रह किया। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि नगर निगम की ओर से ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed