फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12 lakh rupees and chain recovered from loot, recovery of three lakh rupees remains

Yamuna Nagar News: लूट के 12 लाख व चेन बरामद, तीन लाख की रिकवरी बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
12 lakh rupees and chain recovered from loot, recovery of three lakh rupees remains
तिरुपति प्लाईवुड फैक्टरी में हुई लूट के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों से रिमांड के दौरान लूट के 15 लाख में से 12 लाख रुपये, सोने की चेन व देसी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन बाकी तीन लाख रुपये बदमाश डकार गए। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया किए उन्होंने बाकी पैसे को अपनी मौज-मस्ती में उड़ा दिए। रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, लूट का मामला सुलझाने पर हरियाणा प्लाईवुड मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के पदाधिकारी मंगलवार को एसपी मोहित हांडा से मिले और उनका व उनकी टीम का आभार जताया।
विज्ञापन


सीआईटू इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया रोहित उर्फ नेपाली और अंकित लूटे गए पैसे से पिकअप खरीदने की फिराक में थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इस पिकअप का इस्तेमाल शराब की सप्लाई करना चाहते थे। उन्होंने गाड़ी को भी बुक करा लिया था। लेकिन उससे पहले पुलिस उन तक पहुंच गई। आरोपियों से एक देसी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूसों को भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में भिवानी के गांव सांगा निवासी रोहित उर्फ नेपाली और भिवानी के ही गांव दूधवा निवासी अंकित खत्री को गिरफ्तार किया था। इसके बाद चरखी दादरी के गांव बेरला निवासी संदीप उर्फ देबन, विकास उर्फ धोलिया और दादरी की झज्जर घाटी कॉलोनी निवासी देवम उर्फ गांधी को काबू किया था। उनका रिमांड मंगलवार को पूरा हुआ। पांचों आरोपियों से लूटी गई रकम बरामद कर ली है।
विज्ञापन



जगाधरी सिविल लाइन निवासी अनुज गोयल की खारवन भगवानपुर रोड पर तिरुपति बालाजी प्लाईवुड के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी के लेन-देन के लिए हर रोज लाखों रुपये आते जाते है। 18 सितंबर की सुबह लगभग साढ़े दस बजे अनुज गोयल और उनका भाई अंचित गोयल अपनी फैक्टरी के केबिन में थे। तभी बिना नंबर की बोलेरो कार फैक्टरी में पहुंची। उसमें सवार चार बदमाश फैक्टरी में घुस गए। केबिन में जाकर चारों बदमाशों ने अनुज गोयल की कनपटी पर पिस्टल रखकर उनसे 15 लाख रुपयों से भरा बैग व गले से सोने की चेन लूटी थी। इन बदमाशों का एक साथी बाहर बोलेरो स्टार्ट कर खड़ा था। वारदात को अंजाम देकर सभी बदमाश बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए थे। 22 सितंबर को सीआईए 2 की टीम ने आरोपी रोहित व अंकित को गिरफ्तार किया था। उन्होंने पूछताछ में बताया था कि उनके एक साथ विकास ट्रक ड्राइवर है। वह कुछ दिन पहले फैक्टरी में रॉ मैटीरियल लेकर आया था। तब उसे केबिन में काफी रुपये होने का पता चला था। तभी से लूट की साजिश रची गई थी। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed