{"_id":"685edf678e213df4040384eb","slug":"12-contracts-of-six-zones-were-taken-up-68-will-be-auctioned-again-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-139990-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छह जोन के 12 ठेके उठे, 68 की फिर कराई जाएगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छह जोन के 12 ठेके उठे, 68 की फिर कराई जाएगी नीलामी
Fri, 27 Jun 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बचे हुए 40 जोन के 80 शराब ठेकों की नीलामी के लिए आबकारी विभाग ने शुक्रवार को फिर प्रयास किया। 80 ठेकों में से छह जोन के 12 ठेकों की नीलामी हो पाई। इस बार सभी छह जोन अलग-अलग ठेकेदारों ने खरीदे हैं। बचे हुए 34 जोन के 68 ठेकों की नीलामी के लिए आबकारी विभाग एक बार फिर तारीख तय करेगा।
जो छह जोन बिके हैं उनका रिजर्व प्राइस 37 करोड़ 58 लाख 42000 रुपये निर्धारित किया गया था। यह ठेके 37 करोड़ 92 लाख 72675 रुपये में बिके। इस तरह आबकारी विभाग को रिजर्व प्राइस से ज्यादा केवल 34 लाख 30675 रुपये ही मिले। जिन छह जोन की नीलामी हुई है उसमें कोटला-रत्तूवाला राकेश कुमार आरके वाइन ने खरीदा। इसका रिजर्व प्राइस 25 लाख 95 हजार रुपये था। यह 2 करोड़ 61 लाख 5100 रुपये में बिका। इससे विभाग को 1,55,100 रुपये ज्यादा मिले।
रणजीतपुर-लेदी जोन को अमित कुमार ने 7 करोड़ 95 लाख 5100 रुपये में खरीदा। इसका रिजर्व प्राइस 7 करोड़ 91 लाख 20 हजार रुपये था। इसकी कीमत 3,85,100 रुपये ज्यादा लगी। भूखड़ी- हरेवा जोन को विक्रम सिंह ने 7 करोड़, 49 लाख, 5555 रुपये में खरीदा। इसका रिजर्व प्राइस 7 करोड़ 47 लाख 4000 रुपये था। इसकी कीमत 2,51,555 रुपये ज्यादा लगी। हनुमान गेट- प्रकाश चौक जगाधरी को विक्रांत राणा ने 8 करोड़ 34 लाख 77 हजार 777 में खरीदा।
विज्ञापन
इसका रिजर्व प्राइस 8 करोड़, 22 लाख 48000 रुपये था। इसकी कीमत 12,29,777 रुपये ज्यादा लगी। रादौर-1 एचएस लिक्कर्स के संचालक महेंद्र गुप्ता ने 7 करोड़ 66 लाख, 73 हजार 588 में खरीदा। इसका रिजर्व प्राइस 8 करोड़ 64 लाख 52 हजार रुपये था। यह 2,21,588 रुपये ज्यादा में बिका। रादौर-2 जोन को संजय राणा मुआना एंड कंपनी के मुकेश कुमार ने 3 करोड़, 85 लाख, 55 हजार 555 में खरीदा। इसका रिजर्व प्राइस 3 करोड़ 73 लाख 68 हजार रुपये था। इसकी कीमत 11 लाख 87 हजार 555 रुपये ज्यादा लगी।
रिजर्व प्राइस में की आठ से 13 प्रतिशत की कटौती
शराब ठेकों की नीलामी के लिए प्रशासन ने इस बार रिजर्व प्राइस की कीमतों में बहुत ज्यादा कटौती की है। पहले पांच करोड़ रुपये तक के ठेकों के रिजर्व प्राइस में पांच प्रतिशत व इससे ज्यादा के ठेकों में तीन प्रतिशत की कटौती की गई थी। इस कटौती के बाद केवल पांच जोन के ठेकों की ही बिक्री हो सकी थी। शुक्रवार को जो नीलामी हुई उसमें पांच करोड़ से कम कीमत वाले ठेकों पर साढ़े 13 प्रतिशत और पांच करोड़ से ज्यादा कीमत वाले ठेकों में आठ प्रतिशत की कटौती की गई है। इतना रेट कम होने के बाद भी केवल छह जोन ही बिक सके। चर्चा है कि ठेकेदार को ठेकों को लेने के लिए आगे आ रहे थे, लेकिन एक दिन पहले शाहबाद में फिर से चली ताबड़तोड़ गोलियों से ठेकेदारों में दहशत बढ़ी है।
शुक्रवार को छह जोन के ठेकों की नीलामी हुई है। धीरे-धीरे सभी जोन बिक रहे हैं। बाकी के बचे हुए 34 जोन के ठेकों की नीलामी भी जल्द ही पूरी हो जाएगी। - आलोक पासी, डीईटीसी, जगाधरी।