{"_id":"66dcc6d9bf309bacd006cb56","slug":"11-lakh-in-the-name-of-selling-land-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-125009-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर 11 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर 11 लाख हड़पे
Sun, 08 Sep 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जमीन बेचने के नाम पर नई दिल्ली की फर्म से 11 लाख रुपये लेकर हड़प लिए गए। आरोप भटौली निवासी धर्मवीर, उसकी पत्नी लाभो देवी, सिविल लाइन निवासी आदित्य जैन व रेणू जैन पर लगा है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी दंपती समेत चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
महेंद्रगढ़ निवासी राहुल भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नई दिल्ली की मैसर्ज संजोश एलएलपी फर्म का प्रतिनिधि है। पांच मार्च को भटौली निवासी धर्मबीर व उसकी पत्नी लाभो देवी ने अपनी 41 कनाल 13 मरले जमीन बेचने का फर्म के साथ सौदा तय किया था। जमीन बेचने का यह सौदा दो करोड़ 90 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय हुआ था।
सौदा तय होने पर फर्म की तरफ से आरोपी दंपती को 11 लाख रुपये अग्रिम राशि दी थी। तब आरोपियों ने दस अप्रैल तक फर्म के पक्ष में जमीन का विक्रय पत्र पंजीकृत करवाने का आश्वासन दिया गया था। फर्म द्वारा आरोपियों से जमीन की मलकियत, जमाबंदी व रजिस्ट्री की नकल मांगी, लेकिन आरोपी दस्तावेज देने में आनाकानी करने लगे। शक होने पर उन्होंने अपने स्तर पर जमीन की जांच कराई।
विज्ञापन
जांच में उन्हें पता चला कि इस जमीन पर आरोपियों ने बैंक से 10 लाख रुपये का ऋण लिया था। किस्त जमा न कराने पर यह ऋण साढ़े 16 लाख रुपये हो चुका है। इस संबंध में उसने आरोपियों से बातचीत की। तब आरोपियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जल्द ही वह बैंक का पूरा ऋण अदा कर देंगे। लेकिन आरोपियों ने न तो बैंक का ऋण अदा किया और न ही उन्हें जमीन बेची। आरोपियों ने कोर्ट से स्टे होने के बावजूद इस जमीन का बैनामा किया गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।