{"_id":"6171d4d2faa6c5003c7b419f","slug":"11-lakh-31-thousand-people-have-been-given-corona-rescue-dose-yamuna-nagar-news-knl87258287","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लाख 31 हजार लोगों दी जा चुकी है कोरोना बचाव की डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लाख 31 हजार लोगों दी जा चुकी है कोरोना बचाव की डोज
विज्ञापन
कोरोना की रोकथाम के लिए देशभर में टीकाकरण किया जा रहा है। देश में 100 करोड़ से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। जिले में अब तक 11 लाख 31 हजार 664 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके अलावा लगातार टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं देश में 100 करोड़ लाभार्थियों के टीकाकरण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वीरवार को सेक्टर-17 स्थित डिस्पेंसरी में टीकाकरण उत्सव मनाया गया। इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन विजय दहिया ने की। इस दौरान 233 लोगों को टीका लगाया गया। डॉ. विजय दहिया ने शिविर में पहुंचे लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि देश में 100 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया जा चुका है। जिनमें से 819352 लाभार्थियों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। 312312 लाभार्थियों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में 103 केंद्रों पर कोरोना बचाव का टीकाकरण किया जा रहा है। जिनमें खबर मिलने तक 7901 लाभार्थियों को पहली व दूसरी डोज दी जा चुकी है, वहीं अभी भी टीकाकरण जारी है। डॉ. दहिया ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार विदेश जाने वाले लोगों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश जाने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में दूसरी डोज का टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी को आवेदन के साथ अपना पासपोर्ट, वीजा व टिकट लगाना आवश्यक है। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय विवेक, उप-सिविल सर्जन डॉ. बुलबुल कटारिया, डॉ. राजेश परमार, डॉ. विपीन गोंदवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।