फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   11 applications invited for State Energy Conservation Award

Yamuna Nagar News: राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए 11 तक मांगे आवेदन

Sat, 02 Nov 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
11 applications invited for State Energy Conservation Award
यमुनानगर। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग और हरेड़ा की ओर से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए 11 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये जानकारी एडीसी आयुष सिन्हा ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। इसके अलावा इनोवेशन, नई प्रौद्योगिकियां, अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हों, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। इन पुरस्कारों में नकद राशि, शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं। योजना के दिशा-निर्देशों की एक प्रति हरेड़ा की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed