फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10th and 12th exams will be held at 57 centers in the district

Yamuna Nagar News: जिले के 57 केंद्रों पर होगी 10वीं, 12वीं की परीक्षा

Thu, 20 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
10th and 12th exams will be held at 57 centers in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वी व 12वीं की वार्षिक परीक्षा जिले के 57 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए बोर्ड ने केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इन 57 केंद्रों पर जिले के 10वीं व 12वीं कक्षा के करीब 28 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।सबसे ज्यादा केंद्र जगाधरी उपमंडल में बनाए गए हैं। जगाधरी खंड में कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं।
बोर्ड की की ओर से केंद्रों की सूची खंड स्तर पर नहीं बल्कि उपमंडल स्तर पर जारी की गई है। जिले में जगाधरी, बिलासपुर व रादौर कुल तीन उपमंडल हैं। जगाधरी में बोर्ड ने कुल 25 केंद्र बनाए हैं। बिलासपुर में भी परीक्षा के लिए कुल 25 केंद्र बनाए हैं। रादौर में केंद्रों की संख्या कुल सात है।
विज्ञापन

केंद्रों की सूची के साथ बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को केंद्रों में नकल रहित परीक्षा करवाने की व्यवस्था करवाने के आदेश दिए हैं। बोर्ड से सूची जारी होने के बाद अधिकारी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि जिले में कोई भी नकल संभावित संवेदनशील या अति संवदेनशील केंद्र नहीं है। सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सरकारी स्कूलों में 10वीं व 12वीं के करीब 16000 हजार विद्यार्थी हैं। हरियाणा बोर्ड संबंधित निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या करीब 12000 है। इस बार जिले से करीब 28000 विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार परीक्षा के लिए कुल 57 केंद्र बनाए हैं। जिसमें से जगाधरी व बिलासपुर में 25-25 और रादौर में सात केंद्र बनाए गए हैं। नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर केंद्रों में सभी प्रबंध किए जाएंगे।
जगाधरी उपमंडल के परीक्षा केंद्र

जिले में सभी परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए हैं। जगाधरी उपमंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंभौल, हरनौल, डीएवी हाई स्कूल जगाधरी वर्कशॉप, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप, डीडी अग्रवाल स्कूल, हिंदू गर्ल्स स्कूल, एसडी सीनियर सेकेंडरी जगाधरी, आर्य कन्या स्कूल जगाधरी, कलावड़ राजकीय स्कूल, मंडौली राजकीय स्कूल, नागल राजकीय स्कूल, जनता सीनियर सेकेंडर स्कूल सरस्वतीनगर, जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरस्वतीनगर, साबापुर राजकीय स्कूल, राजकीय स्कूल स्यालबा, राजकीय स्कूल तलाकौर, डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल यमुनानगर, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल-2, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल-3 यमुनानगर, शहीद नवीन वैद्य राजकीय स्कूल माॅडल टाउन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी, न्यू ईरा स्कूल में केंद्र बनाए गए हैं।
व्यासपुर उपमंडल में यहां होंगी परीक्षाएं
व्यासपुर उपमंडल में बाकरवाला, बिलासपुर, छछरौली गर्ल्स स्कूल, छछरौली सरस्वती हाई स्कूल, राजकीय स्कूल देवधर, राजकीय स्कूल जयधर, कांठगढ़, खदरी, कोटला, कोट कलसिया, लाहरपुर, ललहारी कलां, लेदी, मछरौली, मिल्क खास, मुगलवाली, मुसिंबल, राजकीय कन्या विद्यालय प्रतापनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर, हिंदू एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल साढौरा, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल साढौरा, सालेहपुर और सरावां के राजकीय स्कूल में केंद्र बनाए गए हैं।

रादौर उपमंडल के परीक्षा केंद्र
रादौर उपमंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर, अटावा, चमरौड़ी, दामला, गुंदियाना, जठलाना और रादौर के एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed