{"_id":"683dfafae46876a5d100ef0f","slug":"108-cameras-will-keep-an-eye-on-thermal-power-plants-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-138729-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: थर्मल पावर प्लांट पर नजर रखेंगे 108 कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: थर्मल पावर प्लांट पर नजर रखेंगे 108 कैमरे
Tue, 03 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। 600 मेगावाट यूनिट के दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यहां 108 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे बेहतरीन गुणवत्ता वाले तो हैं, साथ ही निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम में भी बनाया गया है। इन कैमरों को थर्मल के कई स्थानों पर लगाया गया इसमें एंट्री गेट, पिछला गेट, साथ गुजरते रोड, मशीनरी, दफ्तर इत्यादि शामिल हैं।
हालांकि थर्मल में किसी अज्ञात की कोई एंट्री नहीं, लेकिन पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। बता दें थर्मल प्लांट की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है, अभी हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बिगड़े संबंधों के चलते ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था, ऐसे में थर्मल की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया था।
थर्मल के अंदर ही 800 मेगावॉट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल यूनिट का निर्माण होना है। इस दिशा में बीएचईएल की तरफ से प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस परियोजना की कुल 8469 करोड़ रुपये की लागत रहेगी। वहीं नई यूनिट के लगने से और नए सीसीटीवी लगाए जाएंगे। बरहाल अभी 108 सीसीटीवी को पूरे प्लांट के दायरे में लगाए गए हैं।