{"_id":"68cc569dce6d28787c067130","slug":"1035-lakh-rupees-were-grabbed-by-luring-them-with-the-promise-of-profit-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144033-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुनाफे का लालच देकर हड़पे 10.35 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुनाफे का लालच देकर हड़पे 10.35 लाख रुपये
Fri, 19 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर ईस्ट भाटिया नगर निवासी कंचन से 10.35 लाख रुपये हड़प लिए गए। साइबर ठग ने पहले मोबाइल पर लिंक भेज व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा फिर ऑनलाइन बात कर झांसे में लिया। जब ऑनलाइन दिख रहे मुनाफे सहित निवेश किए रुपये निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकल पाए। खुद से ठगी का एहसास होने पर कंचन ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत में कंचन ने बताया कि जून में उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। इस पर क्लिक करने पर मोबाइल नंबर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। यहां शेयर मार्केट में निवेश के लिए योजनाएं बताई गईं। इसके बाद ग्रुप के लोगों ने ऑनलाइन बात तर कहा कि शेयर मार्केट में निवेश से काफी मुनाफा होगा। उसकी बातों में आकर निवेश कर दिया।
इसका शुरूआत में मुनाफा मिला तो भरोसा हो गया कि यह फर्जी नहीं है। इसके बाद अलग-अलग कर 10.35 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसका ऑनलाइन मुनाफा दिख रहा था, पर जब मुनाफे सहित निवेश किए रुपये निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकल पाए। इस बारे निवेश कराने वाले लोगों से बात की, पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तब शिकायत साइबर क्राइम थाने में दी।