फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   103-hour-long vaccination started in Nirankari Bhawan, Yamunanagar

निरंकारी भवन में शुरू हुआ 103 घंटे तक चलने वाला टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
103-hour-long vaccination started in Nirankari Bhawan, Yamunanagar
शिविर में टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराते लोग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निरंकारी भवन में 103 घंटे तक दिन रात चलने वाले टीकाकरण शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संत निरंकारी भवन में नियुक्त सेवादल के सदस्यों को भी संक्रमण के बचाव संबंधी जानकारी दी।
डॉ. दहिया ने कहा कि संत निरंकारी मंडल की ओर से बेहतरीन व्यवस्था की गई है। अन्य संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. दहिया ने बताया कि टीकाकरण शिविर शुक्रवार सुबह नौ बजे से मंगलवार शाम चार बजे तक करीब 103 दिन-रात चलेगा। शाखा संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा के मार्ग दर्शन में यह टीकाकरण शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिसके लिए भवन में व्यापक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भवन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे हैं। इसके लिए गेट पर ही सेवादल के सदस्य तैनात किए गए हैं। वहीं लोगों को मास्क के साथ ही प्रवेश दिया जा रहा है। जिनके पास मास्क नहीं हैं, उन्हें मंडल की ओर से मास्क भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस दौरान किसी को परेशानी न हो, इसके लिए जलपान की व्यवस्था की गई है। वहीं शौचालय की नियमित रूप से सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा संयोजक ने बताया कि भीड़ ज्यादा न लगे और अधिक लोगों का टीकाकरण हो सके, इसके लिए 20 पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन दोपहर तक चार सौ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। सेवादल के सदस्य यहां लोगों को शारीरिक दूरी बनाने व कोरोना बचाव के नियमों का पालन करने को प्रेरित कर रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि दिव्यांगों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों को सेवादल के सदस्य कतार से सीधे केंद्र पर ले जा रहे हैं।

बलदेव ने कहा कि संत निरंकारी मंडल हमेशा से मानव सेवा के कार्य कर रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा ने संक्रमण के दौर में लोगों की सहायता करने व इस संकट से उभरने में सहयोग करने का संदेश दिया है। उन्हीं के मार्ग दर्शन में लगातार टीकाकरण शिविर, पौधरोपण, रक्तदान शिविर इत्यादि सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। बलदेव ने कहा कि सतगुरु माता के मार्गदर्शन ने संपूर्ण टीकाकरण तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed