{"_id":"679d35b90914cbba6e047069","slug":"10-thousand-challans-issued-in-yamunanagar-fine-not-paid-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-132374-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यमुनानगर में कटे 10 हजार चालान, जुर्माना नहीं भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यमुनानगर में कटे 10 हजार चालान, जुर्माना नहीं भरा
Sat, 01 Feb 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक जुर्माने की धनराशि जमा करने में गुरेज कर रहे हैं। ऐसे 10 हजार वाहन को चिन्हित किया जा चुका है जिन पर 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि बकाया है।
हैरत की बात तो ये है पुलिस न तो इन वाहनों को तलाश कर पा रही है और न ही जुर्माना की राशि जमा करा पाई है। अब ऐसे वाहन चालकों की तलाश के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।
पुलिस यातायात को दुरुस्त करने के लिए चालकों के लिए जागरूकता अभियान चलाती है, किंतु यह अभियान भी कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। चूंकि, इन सब के बाद भी अधिकतर वाहन चालक नियमों को तोड़ने पर लगे हुए हैं। बात करें तो बीते वर्ष पुलिस ने कई अभियान चलाकर बड़ी संख्या में वाहनों के चालान किए थे। लेकिन, नियमों को ताक पर रखने वाले वाहन चालक अब भी पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे हैं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस की माने तो जिन वाहन चालकों ने जुर्माने की धन राशि जमा नहीं की उनमें बड़ी संख्या में ऐसे वाहन भी हैं जिन पर एक से अधिक चालान हैं। कुछ वाहनों पर तीन से चार चालान हैं। ऐसे वाहनों को अलग से सूचीबद्ध किया जा रहा है।