फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 Khair trees stolen from Gorabani forest, Yamunanagar

गोराबणी के जंगल से खैर के 10 पेड़ चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
10 Khair trees stolen from Gorabani forest, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना नगर। गोराबणी के जंगल से खैर तस्करों ने खैर के दस पेड़ चोरी कर लिए हैं। जंगल से चोरी हुए पेड़ काफी पुराने व भारी भरकम बताएं गए हैं। तस्करों द्वारा काटे गए सभी पेड़ों का वजन करीब एक सौ क्विंटल व कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने चोरी हुए पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट काट कर खानापूर्ति कर दी है।
वहीं अब जंगल व पेड़ों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने कमर कस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के जंगल से पेड़ों की चोरी रोकने व लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए वे जल्द ही गांव के मौजिज लोगों की कमेटी बनाकर पंचकूला वन विभाग के हेड ऑफिस जाकर उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराएंगे। ग्रामीण रमजान, सुलेमान, असलम, मांगाराम नंबरदार, रमजान, साहिल, अमीर हसन, लीलूदीन ने बताया कि गोराबणी का जंगल कलसिया रेंज छछरौली में पड़ता है।
विज्ञापन

जंगल से पहले भी कई बार पेड़ चोरी होने के मामले सामने आ चुके हैं। इस बार तो तस्करों ने विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का फायदा उठाते हुए जंगल से कई अवैध पेड़ों का कटान किया है। गांव के जंगल से एक साथ चोरों ने पुराने व बेशकीमती खैर के दस पेड़ चोरी कर लिए हैं। तस्करों द्वारा चोरी किए गए पेड़ों का वजन करीब 100 क्विंटल के लगभग है। जिसकी कीमत 10 लाख के करीब बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से बेशकीमती पेड़ों की चोरी रोकने के लिए मौजूदा कर्मचारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। उसके बावजूद भी कोई कदम नहीं उठाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से इतनी ज्यादा संख्या में पेड़ काटने का मामला गंभीर है। इससे पहले कभी भी एक साथ इतने पेड़ जंगल से नहीं कटे हैं।

इस बारे में छछरौली वन रेंज अधिकारी सुशील का कहना है कि गोराबणी जंगल से चोरों ने पांच पेड़ चोरी कर लिए थे। जिनकी डैमेज रिपोर्ट काट दी गई थी। अगर जंगल से और भी पेड़ चोरी हुए हैं तो इसके बारे में मौके का मुआयना किया जाएगा और लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जिला वन अधिकारी सूरजभान चंदेला का कहना है कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में रेंज अधिकारी से रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। अगर पेड़ चोरी हुए हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed