फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 couples tied the knot

Yamuna Nagar News: शादी के बंधन में बंधे 10 जोड़े

Sat, 24 Jan 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 24 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
10 couples tied the knot
सामूहिक विवाह में वर-वधू के साथ रोटरी क्लब रिवेरा के पदा​धिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब रिवेरा यमुनानगर की ओर से जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया में किया गया। आयोजन में कुल 10 जोड़ों ने सात फेरे लिए। कार्यक्रम को लेकर वर-वधू पक्षों में खासा उत्साह देखने को मिला।
रोटरी क्लब के प्रधान सुखवंत गिल, चेयरमैन रोबिन अग्रवाल, सचिव गगनदीप भाटिया, उप चेयरमैन संजय आनंद व निदेशक नीरज महाजन ने बताया कि इसमें एक मुस्लिम जोड़ा और नौ हिंदू जोड़ों की शादी कराई गई। संस्था 12 वर्षों से लगातार इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है। संस्था का उद्देश्य उन परिवारों की मदद करना है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का विवाह ठीक से नहीं कर पाते।
विज्ञापन

इस आयोजन के माध्यम से न केवल विवाह कराया गया, बल्कि नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक सामान भी प्रदान किया। वहीं बारात में आए दूल्हा-दूल्हन पक्ष के लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराना है। कार्यक्रम में कन्याओं को घरेलू उपयोग का सामान भी भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed