{"_id":"67ab9f84d047bac0170ced66","slug":"10-complaints-resolved-on-the-spot-in-the-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-132934-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिविर में 10 शिकायतों का मौके पर समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिविर में 10 शिकायतों का मौके पर समाधान
Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय में मंगलवार को लगे समाधान शिविर में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान डीसी पार्थ गुप्ता के समक्ष 10 शिकायतें पहुंची। सभी शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
वहीं इस दौरान डीसी पार्थ गुप्ता के निर्देशों पर ग्रीन पार्क के आशु अग्रवाल, लालद्वारा व लक्ष्मण दास निवासी जगाधरी का मौके पर इंतकाल दर्ज करवाया गया। महावीर कॉलोनी के खजान सिंह, हरनौली के चरण सिंह, यमुनानगर शहर के कर्मवीर सिंह, मानकपुर की माधुरी देवी, यमुनानगर शहर की रीटा, लेदा खादर के लखविंद्र सिंह, यमुनानगर की दिवांशु, रूप नगर की खुशी, ऊषा रानी, चंद्रभान व चंद्र शेखर की परिवार पहचान पत्र में आय व अन्य त्रुटियां ठीक की गई।
वहीं मोहित कुमार का राशन कार्ड बनवाया गया। डीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में जो भी शिकायत आती है उस पर तुरंत अमल होना चाहिए। किसी भी शिकायत को बेवजह से लटकाया न जाए। शिविर में लोग उम्मीद के साथ अपनी शिकायतें लेकर आते हैं, उन्हें दोबारा से शिकायत का निवारण के लिए धक्के खाने पड़े इसके लिए उनकी समस्या का समाधान करें। इस मौके पर नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीएसपी कंवलजीत सिंह व डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।