फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   wow, a single decision made 250 person milioners

गजब! एक आर्डर से करोड़पति बन गए 250 ग्रामीण

Wed, 14 Aug 2013 12:51 AM IST
पंचकूला/ब्यूरो
पंचकूला/ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
wow, a single decision made 250 person milioners

हरियाणा में पंचकूला की अदालत के एक फैसले से तीन गांव के 250 लोग करोड़पति बन गए। इन लोगों की जमीन पर हुडा के कालका-पिंजौर अर्बन कांप्लेक्स के रेजिडेंशियल सेक्टर कटने हैं।

विज्ञापन


इसके लिए सरकार की ओर से घोषित मुआवजे को अदालत ने लगभग डबल कर दिया है। इससे जमीन का रेट प्रति एकड़ करीब 65 लाख रुपये हो गया है।

हालांकि, इन सेक्टरों का प्लान तैयार नहीं किया गया है, लेकिन इस फैसले से यह तय हो गया है कि जब भी इन जमीनों के लिए प्लानिंग की जाए तो ये प्लाट अन्य इलाकों से ज्यादा महंगे होंगे, क्योंकि हुडा के नियम के मुताबिक इन्हासमेंट अलॉटियों से ही वसूली जाएगी।
विज्ञापन


अदालत के इस फैसले से किसानों में खुशी का माहौल है, जबकि हुडा इस फैसले के खिलाफ अपील करने की तैयारी कर रहा है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने अपने प्रोजेक्ट कालका-पिंजौर अर्बन कांप्लेक्स के लिए साल 2010 में भगवानपुर, इस्लामनगर और भोगपुर में करीब 300 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन पर अर्बन कांप्लेक्स के सेक्टर दो, तीन, चार और पांच बनने हैं। अधिग्रहण के दौरान सरकार की ओर से भगवानपुर के लिए 1136 रुपये प्रति गज, इस्लामनगर के लिए 785 रुपये प्रति गज व भोगपुर के लिए 680 रुपये प्रति गज अवार्ड घोषित किया गया, लेकिन कुछ जमींदारों ने इसका विरोध किया।

बाद में सरकार के फैसले के खिलाफ अदालत में अपील डाल दी, जिस पर अदालत ने तीनों गांवों के लिए एक सामान अवार्ड घोषित किया।

अब सभी गांवों को 1337 रुपये प्रति गज मुआवजा दिया जाएगा। जानकारों के अनुसार, इस हिसाब से प्रति एकड़ जमीन का मूल्य करीब 65 लाख रुपये होगा।

किसानों ने यह दी थी दलील
किसानों ने अपने याचिका ने दलील दी थी कि इस प्रोजेक्ट के पास कई नामी-गिरामी डेवलपर्स के हाउसिंग प्रोजेक्ट आ रहे हैं। इससे उनकी जमीन की कीमत बाद में बढ़ जाएगी, जिसका अन्य लोग फायदा उठाएंगे।


इस कांप्लेक्स के पास डीएलएफ, आइरो व एल्डिकों जैसे कई डेवलपर्स ने अपने हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाए हैं। उसके बाद हुडा के भी प्रोजेक्ट इस इलाके में आने थे।

इन दलीलों को अदालत ने स्वीकार किया और याचिकाकर्ताओं के पक्ष में फैसला सुनाया। इस फैसले के बाद उम्मीद है कि अब हुडा इन सेक्टरों की प्लानिंग तेज कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed