फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   women jam the road for electricity and water

बिजली-पानी के लिए महिलाओं ने लगाया जाम

Thu, 24 Oct 2013 09:31 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
नारनौल/ब्यूरो। Updated Thu, 24 Oct 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
women jam the road for electricity and water
हरियाणा में कई दिनों से बिजली और पेयजल संकट से जूझ रही गांव बशीरपुर की महिलाओं ने वीरवार को नारनौल-खेतड़ी मार्ग जाम कर दिया। ढाई घंटे तक सैकड़ों वाहन दोनों ओर फंसे रहे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बिजली विभाग के जेई अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने उन्हें भी खरीखोटी सुनाई। जेई ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन में समस्या का स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा। तब जाकर महिलाओं ने जाम खोला।
विज्ञापन


जाम लगा रही महिलाओं ने बताया कि निजामपुर स्थित 33केवी विद्युत सब स्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण गांव बशीरपुर, मौखुता, ब्राह्मणवास, नारहेडी, छिल्लरो, तलोट , कारोली, मारोली, रामबास, नापला, बायल, सराय और गांवड़ी की घरेलू बिजली सप्लाई को कुओं की बिजली लाइन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण इन सभी गांवों में कई दिनों से बिजली का संकट बना हुआ है। बिजली संकट के कारण ग्रामीणों को पेयजल समस्या से भी दो चार होना पड़ रहा है। पानी के लिए महिलाओं को घड़े लेकर पूरा दिन इधर-उधर घूमना पड़ता है। ऐसे में उनके फसल कटाई समेत कई दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।


इतना ही नहीं बिजली न होने से चक्कियां भी नहीं चल पा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों की लापरवाही से परेशान होकर उन्हें जाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed