फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Woman shot in dispute over balcony in Hansi

हांसी: मकान के छज्जे को लेकर विवाद में महिला को मारी गोली, घायल को हिसार किया रेफर

Wed, 25 Aug 2021 05:34 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 25 Aug 2021 05:34 PM IST
सार

बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब मंडी सैनियान में एक युवक ने गोली मारकर एक महिला को जख्मी कर दिया। हरिसिंह ने बताया कि दिवार को लेकर महिलाओं में आपसी झगड़ा हुआ था, मगर इस बीच राजेश अपने साथ एक रिवाल्वर लेकर उनके घर आया और उनपर दो फायर किए, जिसमें वह बच गया। मगर उसके बाद उसने तीसरा फायर उनकी पुत्रवधू शारदा पर किया।

विज्ञापन
Woman shot in dispute over balcony in Hansi
अस्पताल में उपचाराधीन घायल महिला शारदा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी शहर व इसके आसपास क्षेत्र में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रामसिंह कॉलोनी में महिला को गोली मारने की वारदात का अभी खुलासा भी नहीं हुआ था कि दूसरी घटना मंडी सैनियान में भी घट गई। बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब मंडी सैनियान में एक युवक ने गोली मारकर एक महिला को जख्मी कर दिया। 

विज्ञापन


घायल महिला शारदा देवी की उर्म 40 वर्ष हैं। महिला को गोली लगने के बाद उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे हिसार रेफर कर दिया। गोली महिला के बाएं हाथ पर लगी है।  शारदा देवी के 75 वर्षीय ससुर हरिसिंह ने बताया कि मंगलवार को हमारा छज्जे को लेकर एक विवाद हुआ था, जो पंचायत में सुलझ गया था।
विज्ञापन


हरिसिंह ने बताया कि बुधवार को भी दीवार को लेकर महिलाओं में आपसी झगड़ा हुआ था, मगर इस बीच राजेश जो अपने साथ एक रिवाल्वर रखता है उसे लेकर उनके घर आया और उनपर दो फायर किए, जिसमें वह बच गया। मगर उसके बाद उसने तीसरा फायर उनकी पुत्रवधू शारदा पर किया जो उसके एक हाथ पर जा लगी। गोली चलने की घटना से मोहल्ला में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर परिजनों के बयान ले लिए और बयान के आधार पर छानबिन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी में लगातार अपराधिक घटनाएं बड़ रही हैं, तीन दिन पूर्व रामसिंह कॉलोनी में पूर्व फौजी ऋतु राज यादव को अज्ञात बदमाश सायं 8 बजे के करीब गोली मारकर फरार हो गए थे, जिसके बाद उसे हिसार ले जाया गया, जहां ईलाज के कारण उसकी मौत हो गई थी। अभी उस मामले का खुलासा भी नहीं हुआ था कि दूसरी घटना मंडी सैनियान में भी घट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed