{"_id":"0c5784715b7ddc3077b75b4b9ca47656","slug":"woman-lives-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की पिटाई से आहत महिला ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की पिटाई से आहत महिला ने जहर खाकर जान दी
गोहाना/ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सोनीपत के गोहाना के सदर थाना के गांव सिरसाढ़ में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।
अंतिम सांस लेने से पहले महिला ने सात महिलाओं समेत 16 लोगों पर आरोप लगाया है कि उनके दबाव के चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
गांव सिरसाढ़ की आशा वर्कर मंजीत कुमारी पत्नी राजेश ने गत दिवस जहरीला पदार्थ खा लिया।
उसकी पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले मंजीत ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि वह तड़के अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार थी।
उसी समय उसकी बेटी स्कूल जा रही थी। उसने अपनी बेटी को इतना ही कहा था कि दरवाजा बंद करके जाए। पीछे से कुत्ते घर में घुस जाते हैं।
आसपास रहने वाले लोगों ने समझा कि वह उन्हें कुत्ता बुला रही है और इसी बात पर उन्होेंने उसकी धुनाई कर डाली।
महिला ने अपने बयान में कहा कि जयपाल, उसकी पत्नी, दिलबाग, उसकी पत्नी, वजीर, उसकी पत्नी, बागा, उसकी पत्नी, अजय, उसकी पत्नी, रविंद्र, उसकी पत्नी के अलावा पवन और भोलू ने उसके घर हमला कर दिया।
इससे गुस्से में आकर उसने जहर खा लिया। मृतका मंजीत के पिता धर्मवीर और पति राजेश ने आरोप लगाया कि कुछ महिलाओं ने मंजीत को जबरन जहर दिया है।
सदर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने कहा कि मृतका का बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।