फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   woman kidnap and gangraped

बस स्टैंड से महिला किडनैप, 7 लोगों ने किया गैंगरेप

Wed, 11 Sep 2013 12:27 AM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2013 12:27 AM IST
विज्ञापन
woman kidnap and gangraped

हरियाणा में गैंगरेप के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। यहां के फतेहाबाद जिले की एक महिला को बस अड्डे से किडनैप करने और सात लोगों द्वारा उसका गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत के मुताबिक फतेहाबाद की चार मरला कॉलोनी में रह रही महिला अपनी सहेली के साथ बस में मोडाखेडा आ रही थी।

जब बस गांव चबरवाल के पास पहुंची तो उसके परिचित रोडवेज ड्राइवर राजू का फोन आया और पूछे जाने पर उसने बताया कि वह मोडाखेडा गांव जा रही है।

राजू के कहने पर वह सदलपुर अड्डे पर उतरी, जहां वह गाड़ी लेकर खड़ा था और उसमें तीन-चार लड़के सवार थे। वह गाड़ी में बैठ गई। राजू उसे गांव ले जाने के बजाए एक ठेके पर ले गया।
विज्ञापन


महिला को अलग कमरे में बंद कर दिया और उन सभी लोगों ने उसके साथ बारी-बारी गैंगरप किया।

पुलिस ने बुधवार रात महिला का हिसार सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

पुलिस ने राजू और उसके दोस्त सुरेन्द, सहित कुल सात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच आदमपुर के थाना प्रभारी राजेन्द सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed