फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   woman has heart on right side

इस महिला के दिल के बारे में जानकर आप कहेंगे OMG

Sun, 04 May 2014 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Sun, 04 May 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
woman has heart on right side

दिल बाएं की बजाय दाईं ओर धड़क रहा है। पित्त की थैली, स्पेलिश भी दाईं ओर। नसें भी सारी विपरीत दिशा में काम कर रही हैं।

विज्ञापन


यह अजीबो-गरीब शारीरिक संरचना है मंढाणा की निर्मला (52) की। निर्मला की छाती में दर्द की शिकायत हुई तो वह एक निजी अस्पताल में जांच के लिए पहुंची।

महिला का अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे करवाया तो पता चला कि उनका दिल दाईं ओर है।

कभी कोई दिक्कत नहीं आई

woman has heart on right side

मंढाणा की निर्मला ने बताया कि उसे तीन-चार दिन से छाती की दाईं और दर्द हो रहा था। इसलिए वह वह शनिवार को उपचार के लिए रोहतक गेट पर एक निजी अस्पताल आई। उसे पहले कभी कोई समस्या नहीं हुई।

हल्का-फुल्का बुखार होता तो गांव में ही डॉक्टर से दवा ले लेती। अब समस्या अधिक हुई तो यहां आई। यहां डाक्टरों ने बताया कि उसके शरीर का सारा सिस्टम उलटा है। ऐसा लाखों में एक-दो केस में होता है। महिला के चार बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के लिए भी चैलेंज

woman has heart on right side

महिला का इलाज कर रहे डा. धमीजा ने बताया कि ऐसे केस डॉक्टरों के लिए चैलेंज है। पहले हमने महिला की ईसीजी कराई उसमें हमें लगा कि महिला की धड़कन दाईं ओर है। इसके बाद महिला का एक्स रे और अल्ट्रासाउंड किया। पहले लगा कि सिर्फ हृदय ही दाईं ओर होगा। मगर जब अन्य जांच की तो पाया कि पित्त की थैली, स्पेलिस, पेट की नलियां भी विपरीत दिशा में है।

ऐसे केस डॉक्टरों के लिए भी चैलेंज हैं, कारण चिकित्सकों को भी बिल्कुल विपरीत तरीके से सोचना होगा। यहां गलती होने की संभावनाएं भी अधिक रहती हैं। इससे पहले एक केस करीब 10 साल पहले उनके पास आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed