फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   wife murder

चरित्र पर शक में पत्नी का गला काटा

Wed, 16 Oct 2013 11:35 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
भिवानी/ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
 wife murder
गांव हालुवास निवासी जयबीर ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन



पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और भिवानी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को गांव हालुवास निवासी जयबीर ने अपनी पत्नी पूनम की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया।

मृतका के भाई गांव रानीला बास निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उसने 11 साल पहले अपनी बहन पूनम का विवाह गांव हालुवास निवासी जयबीर के साथ किया था। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि पूनम 2-3 दिन से घर से गायब है। सूचना के बाद जब वे गांव हालुवास पहुंचे तो देखा कि पूनम मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे गले पर गंभीर घाव थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जयबीर ने पूनम की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका पूनम की दो संतान हैं। सदर थाना पुलिस ने मृतका पूनम के भाई जोगेंद्र की शिकायत पर आरोपी पति जयबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed