{"_id":"0e71dec93083682347f5acb9edd714d0","slug":"wife-killed-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसे जान बनाकर लाया था, वो जान लेकर चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसे जान बनाकर लाया था, वो जान लेकर चली गई
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े अरमानों ने जिस महिला को वह अपनी जीवनसंगिनी बनाकर लाया था, एक साल भी नहीं बीता था शादी को, वह महिला ही उसकी हत्या कर भाग निकली। महिला आसाम की थी। मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है।
विज्ञापन
गांव सुठानी में वीरवार शाम पलटा मारकर पति की हत्या कर आसाम निवासी महिला फरार हो गई। पुलिस ने मृतक की मौसी की शिकायत पर फरार पत्नी रूपा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी कसौला थाना प्रभारी के अनुसार सुठानी गांव निवासी सोहन लाल ने लगभग 8-9 महीने पहले आसाम निवासी महिला रूपा को लाकर उससे शादी की थी। कुछ दिनों से दोनों में तकरार चल रही थी।
विज्ञापन
वीरवार शाम को सोहन लाल नशे में घर आया था। घर आने पर पति पत्नी में कोई विवाद हो गया, जिसके चलते पत्नी ने पलटा मारकर पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद वह मकरा बंद करके फरार हो गई।ं