{"_id":"422ffb000eff4234a251c8a5adebf17c","slug":"when-life-is-open-then-walk-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जब जिंदगी खुली है तो वॉक ऑन’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जब जिंदगी खुली है तो वॉक ऑन’
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Thu, 23 Jan 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेक्टर-44 स्थित एपिक सेंटर में बृहस्पतिवार को पलाश सेन के म्यूजिक वीडियो वॉक ऑन की स्क्रीनिंग हुई। इसकी शुरुआत ‘जब जिंदगी खुली है तो वॉक ऑन’ से होती है। यूफोरिया बैंड के डीजे पलाश सेन की दमदार आवाज में वॉक ऑन सांग जब बजता है तो लोगों में जोश भर जाता है। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों के समक्ष जब यह वीडियो परदे पर आया तो सभी ने खूब सराहा। पलाश ने स्टेज पर गाकर भी सुनाया।
विज्ञापन
इस वीडियो को नैस्कॉम और यूफोरिया ने मिलकर तैयार किया है। चार मिनट के वीडियो में किसी प्रोफेशनल कलाकार के नहीं बल्कि आईटी-बीपीओ कंपनियों के कर्मचारियों ने काम किया है। इस वीडियो के माध्यम से लोगाें को सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग, पैदल चलने और साइकिल की सवारी के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन