फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Weather Update News: Temperature drops due to cold winds in Haryana, maximum temperature drops by 11 degrees

Weather Update News: हरियाणा में ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट

Sat, 29 Mar 2025 09:59 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Mar 2025 09:59 AM IST
सार

अगले दो-तीन दिनों तक हरियाणा में मौसम सुहावना बना रहेगा और कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन
Weather Update News: Temperature drops due to cold winds in Haryana, maximum temperature drops by 11 degrees
मौसम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेशभर में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


जींद, झज्जर, कुरुक्षेत्र, अंबाला सहित कई जिलों में 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा और कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्य शहरों का तापमान

  • जींद: अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 22 किमी/घंटा रही।
  • सोनीपत: सुबह खिली धूप के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 14.0 डिग्री हुआ, जो एक दिन पहले 12.4 डिग्री था।
  • पानीपत: अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। हवा 23 किमी/घंटा की रफ्तार से चली।
  • झज्जर: हल्की बादलवाही के बीच ठंडी हवाएं जारी, अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज।
  • कुरुक्षेत्र: सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे, हवा की गति 18 किमी/घंटा रही। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। तेज हवाओं के कारण गर्मी में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed