फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Violence at school

प्रेम विवाह में कमेंट कसने पर स्कूल में बवाल

Wed, 04 Dec 2013 11:22 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
 Violence at school
अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद दो साल से चले आ रहे तनाव की वजह से गांव बोस्ती के सरकारी स्कूल में जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन


एक समुदाय के बच्चों द्वारा दूसरे पर कटाक्ष करने पर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें पांच छात्राएं घायल हो गई, जिन्हें टोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्चों का झगड़ा निपटाने आए ग्रामीण भी उल्टा पत्थरबाजी करने लगे, जिसमें आधा दर्जन ग्रामीण भी घायल हो गए। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए स्कूल की छुट्टी करवाकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्षेत्र के गांव बोस्ती में करीब दो वर्ष पूर्व दो समुदायों के एक युवक-युवती ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से तनाव का माहौल था। दोनों समुदायों के बच्चे गांव बोस्ती के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, बुधवार सुबह एक समुदाय के बच्चों ने दूसरे समुदाय के बच्चों पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिस पर झगड़ा शुरू हो गया। इसमें पांच छात्राएं घायल हुईं। मुख्य अध्यापक ने झगड़े में शामिल कुछ बच्चों के नाम काट दिए। इस पर ग्रामीण विरोध जताने स्कूल पहुंचे।

जहां दोनों समुदायों में झगड़े के दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिससे आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें टोहाना के सामान्य अस्पताल एवं भूना के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, स्कूल परिसर में खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तनाव और झगड़ा बढ़ता देखा, पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे स्कूल परिसर को अपनी सुरक्षा में लेकर स्कूल में छुट्टी करवा दी। प्रशासन ने गांव में पुलिस को तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed