{"_id":"61e2a2b5cef7013a635f8c3d","slug":"unvaccinated-children-in-the-15-to-18-age-group-will-not-be-allowed-to-enter-schools-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Children Vaccination: बिना वैक्सीन लगवाए 15 से 18 वर्ष के बच्चों को स्कूल में नहीं मिलेगी एंट्री, मंत्री विज ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Children Vaccination: बिना वैक्सीन लगवाए 15 से 18 वर्ष के बच्चों को स्कूल में नहीं मिलेगी एंट्री, मंत्री विज ने दी जानकारी
Sat, 15 Jan 2022 04:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Jan 2022 04:02 PM IST
सार
मंत्री अनिल विज ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि सभी अपने बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवाएं और कोरोना से बचाव को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
विस्तार
हरियाणा में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बिना कोरोना रोधी टीका लगवाए स्कूलों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि जब भी स्कूल दौबारा खुलेंगे तब उन्हीं बच्चों को स्कूल में प्रवेश की अनुमति होगी जिन्होंने वैक्सीन लगवाई होगी। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि सभी अपने बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवाएं और कोरोना से बचाव को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
26 जनवरी तक बंद हैं स्कूल
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने 26 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया हुआ है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने इसकी घोषणा की थी। छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। स्कूल-कॉलेज आगामी परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए पढ़ाई कराएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि बच्चों को फिलहाल स्कूल बुलाकर कोई जोखिम नहीं उठा सकते। मार्च महीने में परीक्षाएं होनी हैं। इस बार आठवीं की बोर्ड परीक्षा होगी, उसे देखते हुए शिक्षक पूरी तन्मयता के साथ ऑनलाइन पढ़ाई करवाएं और बच्चों का मूल्यांकन भी करें। कोरोना के मामले और बढ़ने पर छुट्टियां आगे बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
Unvaccinated children in the 15 to 18 age group will not be allowed to enter schools: Haryana minister Anil Vij pic.twitter.com/oUE8dtFiuU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 15, 2022