फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Union Minister Jitin Prasad in Panchkula he said Gyan Chand Gupta win in haryana assembly election

Haryana Election 2024: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का दावा, रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे ज्ञानचंद गुप्ता

Sun, 08 Sep 2024 02:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Sep 2024 02:32 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हरियाणा में जैसे अभी डबल इंजन वाली भाजपा सरकार चल रही है।

विज्ञापन
Union Minister Jitin Prasad in Panchkula he said Gyan Chand Gupta win in haryana assembly election
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कालका और पंचकूला दोनों विधानसभा सीटों के लिए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को प्रभारी बनाया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पंचकूला पहुंचे थे, जहां उन्होंने पंचकूला से भाजपा उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता के लिए (भाजपा) चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हरियाणा में जैसे अभी डबल इंजन वाली भाजपा सरकार चल रही है। वैसे ही अगले पांच साल फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। जैसे देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार भाजपा को बहुमत देकर लाया है। उसी तरह हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने वाली है। 
विज्ञापन


मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आज हमने पंचकूला में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया है। ऐसे में मैं एक बार फिर से कह रहा हूं कि पंचकूला में इस बार रिकॉर्ड मतों से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता की जीत होगी। ज्ञानचंद गुप्ता इतने बड़े मार्जिन से जीतेंगे कि अन्य दलों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी। पंचकूला के भाजपा उम्मीदवार वरिष्ठ और बहुत ही तजुर्बे वाले व्यक्ति हैं। इसलिए इनकी जीत स्वाभाविक रूप से तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में खेल होते रहते हैं, लेकिन भाजपा का शीर्ष नेतृत्व से एक एक कार्यकर्ता देश के हित में लोगों के हित में हरियाणा के हित में काम जो काम बीते 10 वर्ष में हुए हैं। वह आगे भी इसी तरह होते रहेंगे। हरियाणा में निर्णायक दौर में जो विकास हुए हैं और केंद्र में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनी है उससे स्वाभाविक है कि हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। 


उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा कार्यकाल में जो काम हुए हैं वह लोगों के सामने हैं। वहीं, आने वाले अगले पांच वर्ष के लिए आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि केंद्र की तरफ से हरियाणा में कितनी बड़ी-बड़ी योजना सुझाई गई हैं, जो भाजपा की सरकार में पूरी भी होंगी। डबल इंजन (केंद्र और हरियाणा) की सरकार हरियाणा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed