{"_id":"f678df574e1d127e3bb342dd88d1a52f","slug":"uncle-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताऊ को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताऊ को पीट-पीटकर मार डाला
अंबाला
Updated Fri, 04 Oct 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार देर रात शहर पुलिस चौकी नंबर-चार क्षेत्र में हरि पैलेस रोड पर
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा बुरी तरह जख्मी
हो गया।
शव को सिटी सिविल अस्पताल लाए लोगों ने कुछ समय के लिए पहले अस्पताल में तो बाद में चौकी के समक्ष हंगामा किया। मृतक की पहचान 52 वर्षीय राम स्वरूप के रूप में हुई है। मृतक के भाई ओम प्रकाश ने बताया कि हत्या उनके ही कुनबे के लोगों ने की है।
अस्पताल में उपचाराधीन मृतक के बेटे मनोज कुमार ने
बताया कि कुछ दिनों ने कबाड़ी का काम करने वाले उसके चाचा के बेटे शराब पीकर उनके परिवार वालों को गाली गलौच कर रहे थे और जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। मनोज ने बताया कि हमलावर अकसर उसके भाई करण से झगड़ा करने पर उतारू रहते थे।
उसने बताया कि शुक्रवार को रात जब उसके पिता ने अपने भाई के बच्चों को दोबारा ऐसा न करने के लिए समझाना चाहा तो उन्होंने उसके पिता पर लोहे की कांटेदार तार के बने हथियार से हमला कर दिया, जब वह अपने पिता को छुड़ाने पहुंचा तो उस पर भी उसी हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि करीब आधा दर्जन हमलावरों ने उसके पिता पर लगातार डंडों, लोहे की तारों आदि से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया और उसे घायल करके मौके से फरार हो गए।
उसने बताया कि हमलावरों ने उसके अढ़ाई मास के बेटे, पत्नी सहित घर के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी है। मनोज की मां का रो-रो कर बुरा हाल था।
बड़ी संख्या में रिश्तेदार और जानकार सिविल अस्पताल में भी मौजूद थे और कई लोग स्थानीय पुलिस के पास पहुंच गए थे। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।