फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   uncertified doctors arrested

डाक्टरी पेशे पर पाप, ये चिकित्सक झोलाछाप

Thu, 19 Sep 2013 10:44 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
बहादुरगढ़/ब्यूरो। Updated Thu, 19 Sep 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
uncertified doctors arrested
हरियाणा में बिना किसी डिग्री के डिस्पेंसरी चला रहे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ  स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


वीरवार को उप जिला स्वास्थ्य अधिकारी, दवा नियंत्रण अधिकारी और एसएमओ की टीम ने बहादुरगढ़ में दो झोलाछाप डॉक्टरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों डॉक्टरों के यहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाएं भी मिली हैं।

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बराही रोड और इंद्रा मार्केट के बंगाली दवाखानों पर छापे मारे। टीम ने मौके से एक झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। दवा नियंत्रण अधिकारी राकेश दहिया ने बताया कि छापे के दौरान एक डॉक्टर ने खुद को कोलकाता से रजिस्टर्ड बताया है।
विज्ञापन


जबकि नियमों के तहत दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड कोई भी आयुर्वेदिक डॉक्टर हरियाणा में प्रेक्टिस नहीं कर सकता। दहिया ने बताया कि जिले में अब तक 21 झोला छाप डॉक्टरों को पकड़ा जा चुका है। आगे भी उनकी ये मुहिम जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईएमसी एक्ट की धारा 15ए और बी के अलावा आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed