{"_id":"14938afe8c0a9ffdbc29dc7114651a42","slug":"ultimatum-to-the-government-the-power-struggle-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आंदोलन संघर्ष समिति ने सरकार को दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आंदोलन संघर्ष समिति ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
सिरसा/ब्यूरो।
Updated Sat, 04 Jan 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा में बिजली आंदोलन संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक एवं एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव रोशन सुचान ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बिजली के दामों में की गई वृद्धि को अगर 17 जनवरी तक वापस नहीं लिया गया तो हरियाणा बिजली आंदोलन संघर्ष समिति इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन और अखिल भारतीय नौजवान सभा के साथ मिलकर 18 जनवरी को कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
वे शनिवार को शहीद करतार सिंह सराभा भवन में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति की सरकार से एक ही मांग है कि बिजली के दाम 1500 यूनिट तक घरों मेें ढाई रुपये प्रति यूनिट और दुकानों में तीन रुपये प्रति यूनिट किए जाएं। सरकार ने अगर 17 जनवरी तक इस मांग को पूरा नहीं किया तो 18 से राज्यव्यापी आंदोलन के चलते सिरसा में करीब दस हजार लोग सड़कों पर उतरकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
क्रमिक आमरण अनशन शुरू
हरियाणा बिजली आंदोलन संघर्ष समिति के लोग शहीद भगत सिंह चौक पर आमरण अनशन पर बैठे। समिति के प्रवक्ता भोला ने कहा कि 17 जनवरी तक शहीद भगत सिंह चौक पर आंदोलनकारियों का अनशन जारी रहेगा और सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 18 जनवरी को सरकार बडे़ आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
पहले दिन अनशन पर हैपी बख्शी, हरबंस लाल शर्मा, मनोज पचेरवाल, मांगेराम पनिहारी, लीला राम, रामकिशन, वेदप्रकाश, पिनेश बागड़ी, सुरेंद्र ढल, पिंका शर्मा, राजेश अहलावत, संदीप, राजेंद्र भंगू, जोगेंद्र सोनी, रामकुमार, पासर सोनी, सौरभ, सुमित खुराना, मंदीप आजाद, अशोक बरूवाली बैठे।